हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट और अमर उजाला की ओर से ग्राम सभा खुगश पट्टी असवालस्यूं पौड़ी में श्री झालीमाली मंदिर समिति के तत्वावधान में आगामी पांच जून को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री झालीमाली मंदिर परिसर में सुबह 9:30 बजे से शिविर आरंभ होगा। इसमें फिजिशियन (मेडिसिन), नेत्र व और हड्डी रोग चिकित्सक सेवा देंगे।
हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जेपी शर्मा ने बताया कि शिविर में हॉस्पिटल के फिजिशियन (मेडिसिन) डॉ.अभिषेक गर्ग, नेत्र विभाग से डॉ.श्वेता चौहान व शिवानी और हड्डी रोग विभाग के डॉ. आदित्य मिश्रा के अलावा नर्सिंग स्टाफ पंकज सिंह सेवा देंगे। डॉ.जेपी शर्मा ने कहा कि समिति की लंबे से मांग को देखते हुए ग्राम सभा खुगश में यह निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
वहीं, एसआरएचयू के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभागाध्यक्ष डॉ.रोमिल भटकोटि ने बताया कि शिविर को लेकर हॉस्पिटल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इससे पहले भी अमर उजाला व हिमालयन हॉस्पिटल ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हृदय रोग, यूरोलॉजी व न्यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया था।
खुगश ग्राम सभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों के लिए श्री झालीमाली मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के अध्यक्ष राजेंद्र खुगशाल, सिद्धी देवी, श्रीकृष्ण खुगशाल, महावीर खुगशाल, मनोधर खुगशाल, अरुण खुगशाल आदि मौजूद रहे। समिति से जुड़े अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क मेडिकल कैंप का लाभ उठाने की अपील की।