फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रोवर्स-रेंजर्स को दिए गए मेडल और प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पीजी कॉलेज में रोवर्स–रेंजर्स का तीन दिवसीय बिगनर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर रोवर्स और रेंजर्स को मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

काॅलेज परिसर में प्रशिक्षण के तीसरे व अंतिम दिन मुख्य प्रशिक्षक शांति रतूड़ी की देखरेख में रोवर्स–रेंजर को प्रशिक्षित किया गया। रेंजर प्रभारी डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी एवं रोवर्स प्रभारी डॉ. जुनीष कुमार ने मंकी ब्रिज निर्माण की तकनीक एवं इसकी उपयोगिता बताई। टीम के सदस्य डॉ. जेसी भट्ट, डॉ. हीरा सिंह ने अनुशासन का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का संचालन कर रहीं डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी ने बिगनर्स कोर्स की आख्या प्रस्तुत की। प्रभारी प्राचार्य प्रो. वसंतिका कश्यप ने मुख्य प्रशिक्षक शांति रतूड़ी एवं रूपचंद लखेड़ा का आभार जताया एवं रोवर्स–रेंजर टीम की सराहना की। उन्होंने रोवर्स–रेंजर को प्रमाणपत्र व मेडल दिए। इस अवसर पर प्रो. आरएस चौहान, प्रो. बीसी शाह, प्रो. आदेश कुमार, प्रो. प्रीति रानी, प्रो. आशा देवी, डॉ. एसके आर्य और डॉ. प्रवीण जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें