फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फर्राटा दौड़ में मयंक और संजना ने मारी बाजी

Tue, 13 Jan 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लॉक के जीआईसी कैंडुल ठांगर में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का हुआ समापन
विज्ञापन

कोटद्वार। ब्लॉक के जीआईसी कैंडुल ठांगर में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स व मुर्गा झपट प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य रॉबिन सिंह, ग्राम प्रधान कैंडुल एमएस रावत और ग्राम प्रधान ठांगर जितेंद्र नेगी ने शुभारंभ किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मयंक जुयाल और बालिका वर्ग में संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मानवी और 600 मीटर दौड़ में अनामिका प्रथम रहीं। बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आयुष्मान और 600 मीटर दौड़ में शौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम स्पर्धाओं में अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में कैंडुल ठांगर की टीम विजेता रही जबकि खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुर्गा झपट में 35 किलोग्राम वर्ग में अक्षत बिष्ट, 54 किलोग्राम वर्ग में मोहित कुमार एवं 51 किलोग्राम वर्ग में हितेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी संजय कुमार की देखरेख में हुए कार्यक्रम में कॉलेज कैलेंडर के आठवें संस्करण का विमोचन भी किया गया। व्यायाम शिक्षक जसबीर सिंह, मनोज नेगी, देवेंद्र असवाल, धरमवीर नेगी, गीता अग्रवाल, संतोषी नेगी, ममता रानी, अंजली उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें