फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों से भरी मैक्स सड़क पर पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटीसैंण-सतपुली के बीच हाईवे पर निर्वाचन प्रशिक्षण से लौट रही शिक्षकों से भरी एक मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो शिक्षक घायल हो गए। जबकि अन्य चोटिल हो गए। घायलों को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पौड़ी से निर्वाचन प्रशिक्षण लेकर पांच शिक्षक एक मैक्स से कोटद्वार लौट रहे थे। रात आठ बजे करीब पाटीसैंण से सतपुली के बीच अचानक मैक्स का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे वाहन में सवार शिक्षक वाहन के अंदर फंस गए। दूसरे वाहन से साथ में आ रहे अन्य शिक्षकों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने तीन शिक्षकों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया, लेकिन शिक्षक कमलेश कंडारी और विक्रम सिंह कंडारी की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को राजकीय बेस अस्पताल रेफर कर दिया। बेस अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
चरेख-धरगांव मार्ग पर खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र के चरेख-धरगांव मार्ग पर एक मैक्स के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन की अनुमति पर पोस्टमार्टम कराए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चर के प्रधान वसीम अली ने बताया कि शनिवार सुबह धरगांव निवासी नजीर अहमद (65) अपने कार्य से कोटद्वार जा रहा था। धरगांव के पास कोटद्वार जाने के लिए बिना चालक के एक मैक्स खड़ी थी। वह मैक्स में बैठ गया, इतने में मैक्स अपने आप चलने लगी। ढलान पर आगे जाता देख चालक समेत गांव के लोग वाहन के पीछे भागे, लेकिन वे वाहन को रोक नहीं सके। कुछ देर आगे चलकर मैक्स करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गांव के लोग खाई में उतरे, लेकिन तब तक मैक्स में सवार नजीर अहमद की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने प्रशासन के समक्ष पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया, जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें