फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ के निकट खाई में गिरी मैक्स, नौ लोग चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन से सतपुली की ओर आ रही एक मैक्स कुल्हाड़ के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार नौ लोग चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों, एसडीआरएफ और सतपुली पुलिस ने सभी लोगों को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सतपुली के अस्पतालों में पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे लैंसडौन से सतपुली की ओर जा रही एक मैक्स कुल्हाड़ के निकट अनियंत्रित होकर 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सतेश्वरी देवी, सुरेंद्र सिंह नेगी, नागेंद्र नेगी, प्रेम सिंह, बबीता देवी सभी निवासी ग्राम बंदिला, गोकुल सिंह ग्राम भरग्वड़ी, शिवचरण सिंह, ओमप्रकाश दोनों ग्राम बंदिला और सरतूदास ग्राम भैस्वड़ाखाल घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोगों को चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें