फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल मांटेसरी स्कूल में आज से होगा वृहद टीकाकरण, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल मांटेसरी स्कूल में आज से 18 वर्ष से 44 तक के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने देवीरोड स्थित होटल त्रिलोक और होटल देववाणी को कोविड केयर सेंटर बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा। दो होटलों के कोविड केयर सेंटर बनने से संदिग्ध मरीजों के उपचार में मदद मिलेगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें यहीं से छुट्टी दे दी जाएगी, अन्यथा बेस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं
विज्ञापन

कोटद्वार का अतिरिक्त कार्य प्रभार देख रहे श्रीनगर के एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कोविड को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। मैदानी क्षेत्रों से आ रहे लोगों की जांच यूपी बार्डर पर की जा रही है। यहां सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट मिलने तक उन्हें कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भेजा जा रहा है। आइसोलेशन वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर उनके लिए दो होटल त्रिलोक और देववाणी को कोविड केयर सेंटर बनाने की संस्तुति की गई है। एसडीएम ने बताया कि एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वृहद टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए डीएम के निर्देश पर कोटद्वार में मॉडल मांटेसरी स्कूल में टेंट और शामियाना लगाकर व्यवस्था बनाई गई है। यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें