फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

विज्ञापन
कोटद्वार के सिमलचौड़ में हुए गोलीकांड के बाद घटना स्थल की जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पौड़ी के कोटद्वार थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। देर शाम एसएसपी पौड़ी ने भी कोटद्वार में डेरा डाल लिया है। मृतक देहरादून का रहने वाला था। वह दो महीने से सिमलचौड़ में शिव केबल नेटवर्क के मुख्यालय में रह रहा था।
विज्ञापन

सिमलचौड़ में एएसपी आवास और एआरटीओ कार्यालय के पीछे शिव केबल नेटवर्क का मुख्यालय है। यहीं पर केबल संचालक अजय सिंह रावत का आवास भी है। दो महीने से यहां पर शिमला बाईपास देहरादून निवासी शेखर चंद्र ढौंडियाल (43) पुत्र रमेश चंद्र रह रहा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे शेखर केबल मुख्यालय के बाहर बरामदे में मोबाइल से बात करते हुए टहल रहा था। इसी बीच सड़क की ओर से पड़ने वाले छोटे गेट से बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर केबल कंट्रोल रूम से दूसरे लोग बाहर निकले। तभी केबल संचालक अजय रावत भी बाहर आया और आनन-फानन में शेखर को कार में डालकर बेस अस्पताल ले गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। यूपी से सटे मार्गों की नाकेबंदी कर दी गई। यूपी बार्डर से लेकर चिलरखाल फारेस्ट चौकी बैरियर पर आने जाने वाले हर वाहन और दो पहिया वाहन की सघन चेकिंग की गई, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। एएसपी प्रदीप राय और कोतवाल मनोज रतूड़ी की अगुवाई में पुलिस ने केबल कंट्रोल रूम और आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का मानना है कि रंजिश की वजह देहरादून से जुड़ी हुई है। हत्या को शार्प शूटर ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें