फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मलिक क्लब हरिद्वार ने जीता कबड्डी चैंपियनशिप सीजन-1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। यमकेश्वर स्थित खेल मैदान में स्व. रूपचंद्र कुकरेती की पुण्य स्मृति में चल रही कबड्डी चैंपियनशिप सीजन-1 में मलिक क्लब हरिद्वार ने जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने आवई माला गांव की टीम को हराया। प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया था।

बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला मलिक क्लब हरिद्वार और आवई माला की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें मलिक क्लब हरिद्वार ने 25-14 के अंतर से जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक अतुल जोशी ने निभाई। तृतीय स्थान पर फायर बुल्स की टीम रही। प्रतियोगिता में कांडी, यमकेश्वर महादेव, आवई माला, ऋषिकेश क्लब, फायर बुल्स, गंगनेश्वर महादेव, मलिक क्लब हरिद्वार, कस्याली क्लब, एसएम क्लब कोटद्वार की टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि इंटर कॉलेज यमकेश्वर के प्रधानाचार्य मनमोहन रौतेला ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक सत्येश चंद्र कुकरेती ने बताया कि अपने बुजुर्गों की मधुर यादों को तरोताजा करने के लिए वे हर वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि चंडी प्रसाद कुकरेती, बृजेश कुकरेती, शशिकांत उनियाल, पुष्कर सिंह चौधरी, दिलीप सिंह चौधरी, दिनेश नेगी, रिंकेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें