कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत (रि.) को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रांतीय सचिव सेवानिवृत्त कैप्टन सीपी डोबरियाल ने यह जानकारी दी।
डोबरियाल ने बताया कि बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीके चतुर्वेदी (से.नि) ने कहा है कि गुलाब सिंह की नियुक्ति के बाद उत्तराखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी। मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत (से.नि) ने सेवानिवृत्त सैनिकों को एकजुट कर उत्तराखंड में संगठन को मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि जल्द ही गढ़वाल व कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। सीपी डोबरियाल ने द्वारीखाल ब्लॉक के लवाड़ गांव में संगठन को दान में मिली 25 एकड़ भूमि पर देवभूमि राष्ट्रीय विवि बनाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के 120 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। संवाद