फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नेत्र शिविर के चौथे दिन 123 मरीजों ने उठाया लाभ

Thu, 26 Mar 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। हंस अस्पताल सतपुली में आयोजित 6 दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को 123 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र द्वारा सभी मरीजों को आंखों का परीक्षण कर परामर्श दिया। 17 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इनमें से 15 का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया। 102 मरीजों को निशुल्क दवाइयां, चश्मे एवं अन्य आवश्यक नेत्र उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सचिन कुमार के अनुसार नेत्र चिकित्सा शिवर 28 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार का लाभ उठाने की ग्रामीणों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें