फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: इमरजेंसी में भर्ती होने के लिए भी करना पड़ रहा लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेस अस्पताल में नर्स, वार्ड ब्वॉय और फार्मेसिस्ट की कमी, मरीज परेशान
विज्ञापन






तीन माह पूर्व बेस अस्पताल से हटाए गए 36 आउटसोर्स कर्मियों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। ऐसे में यहां भर्ती मरीजों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वार्ड ब्वाय न होने पर इमरजेंसी में भर्ती के लिए देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही भर्ती मरीजों को इंजेक्शन लगवाने से लेकर सफाई तक की दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन




वर्ष 2020 जून में कोरानाकाल के दौरान बेस अस्पताल की स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टाफ नर्स, डाटा इंट्री ऑपरेटर, वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया, प्रशासनिक कार्य, फार्मेसिस्ट और सफाई कर्मियों के तौर पर 36 आउटसोर्स कर्मचारियों को रखा गया था। 14 मार्च 2023 को सभी 36 कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। तब से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार का कहना है कि हटाए गए 36 आउटसोर्स कर्मियों को सेवाएं दोबारा शुरू करने का अभी शासनादेश नहीं मिला है। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें