फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े की छंटाई का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की कूड़ा निस्तारण के लिए कार्ययोजना धरातल पर उतरने लगी है। शुक्रवार को झूलाबस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में छह लाख की लागत से लगाई गई बायो रैमिडेशन मशीन ने कचरे की छंटाई का कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी ने मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मेयर ने कहा नगर निगम प्रशासन स्वच्छ कोटद्वार, सुंदर कोटद्वार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके तहत कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। नगर आयुक्त पीएल शाह ने कहा कि बायो रैमिडेशन मशीन की क्षमता 5 टन प्रति घंटा है। कहा कि मशीन को दो शिफ्ट में चलाया जाएगा। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, नगर निगम के एई रवींद्र पंवार, जेई अखिलेश खंडूड़ी, सभासद अंजुम सभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें