फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की दहशत: लैंसडौन में शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं लोग

Mon, 13 Oct 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी नगर में रविवार शाम और सोमवार को दिन में कई जगहों पर गुलदार देखा गया। गुलदार के सक्रिय होने से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने शाम के समय घरों से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम और सोमवार को दिन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसएसबी बंगला, दूरसंचार कार्यालय, राठी व्यू पॉइंट के निकट अलग-अलग समय पर गुलदार देखा गया। गुलदार की सक्रियता बढ़ने से लोगों में दहशत बनी हुई है। डर के कारण लोगों ने देर शाम को घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। लैंसडौन के रेंजर राकेश चंद्र ने लोगों से अपील कि की वे देर सांय इन संवेदनशील व एकांतिक स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से अकेले आवाजाही करने से बचें। रात के समय घर के बाहर की लाइट जलाए रखें। आवाजाही करते वक्त हाथ में लाठी डंडा लेकर रखें और समूह में आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें