फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सासौं गांव में गुलदार ने बछड़े मारा, दहशत

Sat, 16 May 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने नहीं लगाया पिंजरा, ग्रामीण में आक्रोश
विज्ञापन

कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी के अंतर्गत ग्राम सभा सासौं में शनिवार सुबह 11 बजे गुलदार ने बछड़े को अपना शिकार बना लिया। घटना से क्षेत्र में दहशत और भी बढ़ गई है।
ग्राम प्रधान सीमा देवी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे दरबान सिंह की बछिया गांव से सटे खेतों में चारने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने बछिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार खेतों से नीचे की तरफ भाग गया। गुलदार ने भागेश्वरी देवी की बछिया को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक ग्रामीणों की सुध नहीं ली है। अभी तक गांव में पिंजरा नहीं लगाया गया है। विगत 9 मई को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सासौं के समीप दो गुलदार आ धमके थे। विद्यालय में दो दिन का अवकाश कर दिया गया था। शनिवार से विद्यालय को पंचायत भवन में संचालित किया जाने लगा है। संतोषी देवी व कमला देवी ने बताया कि गुलदार गांव के नजदीक के खेतों में लगातार घूम रहा है। उन्हें घर से बाहर निकलने में अपनी व नौनिहालों की चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें