फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दीवान का बुंगा गांव में महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल

Mon, 27 Oct 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा देव कंडाई तल्ली के राजस्व ग्राम दीवान का बुंगा गांव में खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सूचना पर रेंजर नक्षत्र शाह वनकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वन विभाग की ओर से प्रभावित गांव में चार कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संतोषी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह एवं ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने बताया कि दीवान का बुंगा गांव निवासी अनीता देवी (52) पत्नी भगवान सिंह सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित खोगुल तोक स्थित खेत में घास काटने गई थी। अचानक गुलदार ने उस हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत जुटाकर दरांती से गुलदार पर पलटवार किया और शोर मचाया। गांव वाले भी मौके पर पहुंचे। इस पर गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले से महिला के चेहरे पर घाव हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला को छुट्टी दे दी।
गोशाला में बछड़े पर किया हमला
ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद भी गुलदार गांव में आया और ग्रामीण दिनेश जोशी की गोशाला में बंधे बछड़े पर हमला किया। बछड़ रस्सी तोड़कर भाग गया। गुलदार लगातार गांव में दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास चार कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें