जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत जल संरक्षण विषय पर व्याख्यान एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
डॉ. आरके द्विवेदी ने कहा कि जल संरक्षण केवल वर्तमान आवश्यकता नहीं आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वरुण कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जागरूक करने के साथ ही सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं। प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर टेबल टेनिस, गंगा रन एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेताओं के परिणाम अंतिम दिन घोषित होंगे। संवाद