देप्रयाग के सौड़ गांव में उक्रांद के ''मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ'' के नवनियुक्त प्रदेश अध्य
देवप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लुसुन टोडरिया का पदभार संभालने के बाद प्रथम बार अपने पैतृक गांव सौड़ आगमन पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने पर मातृशक्ति और स्थानीय युवाओं ने ढोल-दमाऊं की थाप और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया। टोडरिया ने कहा कि यह हमारे जल-जंगल-जमीन के अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा से राज्य की विशिष्ट पहचान और संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और अब इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जाने का समय आ गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस मुहिम को गांव-गांव तक पहुंचाने का समर्थन किया। जारी