फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एसडीएम के विरोध में वकीलों का तहसील में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दशहरा पर्व के अवकाश के दिन भी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने कोटद्वार तहसील में धरना दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष राजीव पटवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि एसडीएम की कार्यशैली से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा, आंदोलन और राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। उधर, कुछ स्टांप वेंडर और स्थानीय लोग एसडीएम के पक्ष में उतर गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर बार एसोसिएशन के आंदोलन को गैरकानूनी बताया। कहा कि इससे वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी बार एसोसिएशन का तहसील मुख्यालय पर धरना जारी रहा। धरने पर बैठने वालों में जितेंद्र सिंह चौहान, अनुज भट्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी, ललित पटवाल समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे।
उधर, तहसील में काम करने वाले अरायजनवीस व स्टांप वेंडरों और स्थानीय लोगों की ओर से डीएम पौड़ी को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं के आंदोलन को गलत बताया गया है। कहा गया कि आंदोलन की मूल जड़ सुखरो मंदिर समिति की गतिविधियों से जुड़ी है। तहसील में धरने से जनहित के साथ ही राजकीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में महेश नेगी, विजय बिष्ट, मोहित कुमार, फतेह सिंह, हर्षवर्धन सिंह, शंभू प्रसाद, बहादुर लाल, विक्रम सिंह समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें