फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: माता रानी से मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर/देवप्रयाग। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। नगर के आसपास के क्षेत्रों में गौरा देवी व राजराजेश्वरी मंदिर देवलगढ़, धारी देवी मंदिर कलियासौड़, राजराजेश्वरी मंदिर रानीहाट आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर माता रानी से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। साथ ही जौ की हरियाली और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सिद्ध पीठ चंद्रबदनी मे हरियाली वितरण व हवन के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। सिद्धपीठ चंद्रबदनी मे मुख्य पुजारी पं शिव प्रसाद भट्ट की अगुवाई में मां के नौवें स्वरूप का पूजन किया गया। सभी की सुख समृद्धि के लिए यहां हवन के बाद श्रद्धालुओं को हरियाली बांटी गई। देवी के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन कर पूर्णाहुति हवन किया। परंपरानुसार श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई जौ की हरियाली को वितरित किया गया। वहीं पालकोट में कर्णा देवी, भरपूर में चमराड़ा देवी देवप्रयाग मे भुवनेश्वरी, मंगला माता मंदिर में भी पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। वहीं श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के साथ नवरात्र उपवास का भी पारायण किया। कन्याओं को हलवा, पूरी, चना, चुनरी सहित अनेक उपहार भेंट कर उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें