फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अप्रैल में खेला जाएगा स्व. शरद चंद्र धूलिया मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। सिविल व सेना के बीच आपसी समन्वय व सौहार्द का वातावरण बनाने के उद्देश्य से स्व. शरद चंद्र धूलिया मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन अप्रैल 2026 में किया जाएगा। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

जीवन पर्यंत फुटबाल के लिए समर्पित रहे कर्मभूमि प्रेस के संपादक स्व. शरद चंद्र धूलिया की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कर्मभूमि फाउंडेशन की ओर से फुटबाल टूर्नामेंट की पहल की गई है। फाउंडेशन के सदस्यों कर्नल विकास डिमरी (रि.) व ज्योत्सना धूलिया की ओर से यह ट्रॉफी गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी को उनके कार्यालय में सौंपी गई।
ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि लैंसडौन विलक्षण प्रतिभाओं की जन्मस्थली रहा है। शरद चंद्र धूलिया ने पत्रकारिता व फुटबाल के क्षेत्र में शोहरत कायम की। उनकी स्मृति में फुटबाल खेल के आयोजन से नई प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, कर्मभूमि फाउंडेशन के सदस्य डॉ. एसपी नैथानी, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें