फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सोलर फेंसिंग का काम पूरा, नाथूपुर के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Thu, 18 Dec 2025 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार की ओर से दुगड्डा रेंज से सटी ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के राजस्व ग्राम नाथूपुर में वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग का कार्य पूरा करा लिया गया है। सोलर फेंसिंग लगने से हाथी, भालू, सांभर, सुअर आदि वन्यजीव आबादी क्षेत्र में पहुंचकर फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। सोलर फेसिंग (तारबाड़) लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के सिलगाड़ बीट की सीमा से सटी ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के राजस्व ग्राम नाथूपुर में विगत चार वर्षों से हाथी, भालू, सांभर, सुअर समेत अन्य वन्यजीवों की धमक बनी हुई थी। दुगड्डा रेंजर उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि दुगड्डा रेंज सिलगाड बीट के रिवाली कक्ष संख्या-1 में स्थित राजस्व ग्राम नाथूपुर में सोलर फेंसिंग लगाने का काम पूरा करा लिया गया है। इससे हाथियों के साथ ही अन्य वन्यजीव गांव में नहीं घुस सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें