फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन व्यापार मंडल का चुनाव 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल की बैठक में लैंसडौन व्यापार मंडल के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए 21 जनवरी को कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में व्यापार मंडल को मजबूती देने और व्यापारियों के हित में कार्य करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

धर्मशाला में हुई बैठक में व्यापार मंडल के तीन संरक्षकों हरिप्रसाद खंडेलवाल, गुलशन वाधवा, राजेश्वर गुप्ता ने 21 जनवरी को चुनाव कराने का निर्णय लिया। राजेश्वर गुप्ता ने बताया कि चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव कराए जाएंगे। नामांकन की तिथि 18 जनवरी, नाम वापसी की तिथि 19 जनवरी निर्धारित की गई है। 21 जनवरी को धर्मशाला में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। चुनाव के लिए एक फर्म से एक ही व्यक्ति मतदान में शामिल होगा। व्यापार मंडल के चुनाव में उसी व्यापारी को चुनाव में भाग लेने का अधिकार होगा, जिसने व्यापार मंडल की सदस्यता ली हो। इस मौके पर सर्वसम्मति से कुलदीप कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक में राजेश अग्रवाल, गंभीर रावत, विजय अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, मोहित गुप्ता, अजय अग्रवाल, मुकेश मिश्रा, अनूप कन्नौजिया, सुशील अग्रवाल, शिवप्रसाद, मोहम्मद दानिश, तेज सिंह, अनुज खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें