फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण से हुआ भूस्खलन, मलबा किचन पर गिरने से महिला घायल

Tue, 18 Aug 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। गुमखाल-सतपुली हाईवे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य की कटिंग के कारण मंगलवार सुबह बैरगांव में एक भवन का किचन ध्वस्त हो गया। हादसे के समय किचन में नाश्ता बना रहीं महिला गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

ग्रामसभा बैरगांव की प्रधान भगवती देवी ने बताया कि बैरगांव निवासी सुशीला देवी पत्नी कोमल सिंह मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे किचन में नाश्ता बना रही थी। इसी दौरान बारिश के बीच हाईवे की ओर से भूस्खलन हुआ जिससे किचन गिर गया और महिला घायल हो गई। ग्रामीण विनोद सिंह, कीर्ति सिंह आदि ने आरोप लगाया कि हाईवे चौड़ीकरण के लिए की जा रही कटिंग से बैरगांव में कई मकानों में दरारें आ गई है। उधर, एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के जेई आशीष कुमार सैनी ने बताया कि भूस्खलन मानक से 35 मीटर से बाहर हुआ है। वहां पिछले वर्ष काम हुआ था और उस समय भी किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें