रखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत आठबाखल में कार्यक्रम को संबोधित करती महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्?
- फोटो : KOTDWAR
रिखणीखाल ब्लॉक के आठबाखल क्षेत्र की सभी 14 ग्राम सभाओं के संयुक्त कार्यक्रम में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल सहित ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मिनी स्टेडियम के लिए भूमि दान करने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने किया। उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से क्षेत्र के समग्र और सतत विकास के लिए लगातार प्रयास हैं। इस मौके पर निदेशक युवा कल्याण विभाग उत्तराखंड जीएस रावत और भूमि दानदाताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की न्याय पंचायत ढ़ौंटियाल की अध्यक्ष पुष्पा गुसाईं, ब्लाक अध्यक्ष मीनाक्षी रावत, ब्लाक उपाध्यक्ष सिंधु गुसाईं, रेवत सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजयपाल रावत, प्रधान मोनिका (अंदरगांव), भारत सिंह गुसाईं, सत्यपाल पटवाल, वीरेंद्र नेगी, न्याय पंचायत अध्यक्ष पुष्कर गुसाईं आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद गुसाईं ने किया। संवाद