फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी से विस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : राणा

विज्ञापन
कोटद्वार में गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधानसभा प? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। कहा कि कोटद्वार विधानसभा के सभी 40 वार्डों में बूथ कमेटियों का गठन किया जाना है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि धर्म एवं संप्रदाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार का सत्ता से बेदखल होना निश्चित है। बैठक में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, ब्लाक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, विजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें