फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, स्यूंसी में भी बनेगी झील : महाराज

Wed, 09 Sep 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सतपुली झील क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। चौबट्टाखाल क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए स्यूंसी में भी झील निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा चौबट्टाखाल विधानसभा में पर्यटन विकास की अनेक योजनाएं गतिमान हैं।
इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर 254 श्रमिकों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, जिला मंत्री महिपाल सिंह, भाजपा नेता वेदप्रकाश वर्मा, सभासद अंकित कुमार, सभासद गंगा खंतवाल, बृजमोहन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें