फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्रामीणों को कुई-डुमलोट सड़क के धरातल पर उतरने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुई–डुमलोट सड़क निर्माण अटका, ग्रामीण चार किमी पैदल चलने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
कोटद्वार। पाबौ ब्लॉक के डुमलोट गांव के 29 परिवार पिछले कई वर्षों से स्वीकृत कुई–डुमलोट सड़क के धरातल पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को कलगड्डी तक 4 किमी. पैदल चलकर मुख्य सड़क से जुड़ना पड़ता है। वर्ष 2019 में क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 5 किमी. सड़क का शिलान्यास किया था, लेकिन कार्य अभी अधूरा है।



ग्रामीणों जय सिंह बिष्ट, मीना बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह बिष्ट, कलम सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह कंडारी, सोबन सिंह कंडारी, आनंद सिंह ने बताया कि 1997-98 में ढौरधार से 7 किमी. सड़क स्वीकृत हुई थी। 2006-07 में कुई तक 2 किमी. सड़क बन पाई। 2019 में नई स्वीकृति के बाद कुई से उतरुधार तक 2 किमी. रोड कटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन शेष 3 किमी. का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि वे लोनिवि पाबौ व जिलाधिकारी कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं, पर समाधान नहीं मिला। सड़क न होने से बुजुर्गों, बच्चों और प्रसूता महिलाओं को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है और पलायन की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन




लोनिवि पाबौ के अधिशासी अभियंता शिवम मित्तल ने बताया कि वर्ष 2020 में स्वीकृत सड़क के 2 किमी. हिस्से की कटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 3 किमी. निर्माण वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर निर्भर है, जो केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में लंबित है। मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें