फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रिखणीखाल में स्थायी तहसीलदार की तैनाती और एसडीएम कैंप की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
विज्ञापन


रिखणीखाल तहसील में स्थायी तहसीलदार की कमी और एसडीएम की अनुपस्थिति से आय, जन्म, स्थाई निवास सहित विभिन्न प्रमाणपत्रों के निर्माण में गंभीर दिक्कतें सामने आ रही हैं। आदेश जारी कराने के लिए क्षेत्रवासियों को पैतृक तहसील लैंसडौन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे चार से छह घंटे का सफर और अधिकारियों के उपलब्ध न मिलने पर परेशानी और बढ़ जाती है।



कांडा, तैड़िया, कोलीखाल, द्वारी, सिलगांव, डबराड, खनेताखाल, कोलागाड़, गाड़ियों आदि गांवों के युवाओं तथा डिग्री कॉलेज रिखणीखाल के छात्र-छात्राओं—सचिन कुमार, अंकित, शिल्पा, जितेंद्र सिंह, दीपक, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह—ने कहा कि तहसील में नेटवर्क समस्या के कारण कार्य अक्सर बाधित रहता है। जनवरी में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को देखते हुए भी यह स्थिति युवाओं के लिए परेशानी पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवाओं की शिकायत पर कांडा की ग्राम प्रधान बिनीता ध्यानी ने एडीएम अनिल गब्र्याल से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल समाधान की मांग की। एडीएम ने आश्वासन दिया कि वह जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें