फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पर्यटकों के लिए 15 को खुलेगा केटीआर का सोनानदी और पाखरो जोन

Thu, 12 Nov 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार रिसेप्शन सेंटर से मिलेगी जिप्सी सफारी
विज्ञापन

कोटद्वार। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) का सोनानदी वन्य जीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन और पाखरो जोन इस बार 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। केटीआर प्रशासन की ओर से इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दोनों पर्यटन जोन के ट्रेक को दुरुस्त कर दिया गया है। दोनों जोन के लिए बीते चार अक्तूबर से आनलॉइन बुकिंग शुरू हो गई है।
केटीआर के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा और पाखरो जोन वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य के शौकीनों के लिए 15 नवंबर को खोला जा रहा है। बीते 15 जून को मानसून काल के लिए इन दोनों पर्यटन जोन को बंद कर दिया गया था। वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन में डे विजिट की ऑनलाइन बुकिंग की जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के सामने पौड़ी हाईवे पर स्थित सीटीआर के रिसेप्शन सेंटर पर भी इसके लिए बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। कोटद्वार क्षेत्र से पाखरो पर्यटन जोन भी 15 नवंबर को ही खुल जाएगा। पर्यटक यहां बाघ, तेंदुए, हाथी समेत अन्य कई वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। केटीआर के डीएफओ तरूण एस ने बताया कि कोटद्वार से सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा गेट 47 किमी. और हल्दूपड़ाव 57 किमी की दूरी पर है। यहां के लिए कोटद्वार से जिप्सियां उपलब्ध रहती हैं।

पर्यटकों को भा रहा है वतनवासा व पाखरो जोन
शांत और यादगार अनुभव लेकर लौटते हैं पर्यटक
प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और वन विश्राम गृह पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र
चंद्रमोहन शुक्ला (खास खबर)
कोटद्वार। पर्यटकों को वतनवासा और पाखरो जोन काफी पसंद आते हैं। यही वजह है कि हर साल यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। दरअसल, केटीआर वन प्रभाग का वतनवासा और पाखरो दोनों जोन सीटीआर का ही हिस्सा है। केटीआर में इसे सोनानदी वन्यजीव अभयारण्य के नाम भी जाना जाता है।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग में पर्यटन गतिविधियों को लेकर पर्यटकों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। नवंबर 2025 से जून 2026 तक आठ माह के दौरान कुल 13,294 पर्यटकों ने रिजर्व क्षेत्र का भ्रमण किया। इनमें 13,162 भारतीय और 132 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में सबसे अधिक 3,417 पर्यटक कालागढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे। इनमें 3,384 भारतीय और 33 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। वहीं दिसंबर 2025 में 2,039 पर्यटकों ने भ्रमण किया। जून में भी 2,262 पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

मार्च में 1,740, अप्रैल में 1,442 और जनवरी में 1,375 पर्यटकों ने रिजर्व क्षेत्र का दीदार किया। फरवरी में पर्यटकों की संख्या थोड़ी कम 442 ही रही। वहीं नवंबर 2025 में सबसे कम 577 पर्यटक पहुंचे। मई में पर्यटकों की आवाजाही सबसे अधिक रही। विदेशी पर्यटकों की संख्या मार्च में सर्वाधिक 31 दर्ज की गई। ांपरइ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें