फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर जल रहे जंगल, काबू नहीं

Fri, 22 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग और कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ी से उठते धुएं के गुबार से आसमान में धुंध छा गई है। तमाम प्रयासों के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू नहीं पा सके हैं।
विज्ञापन


कोटद्वार और दुगड्डा के बीच पहाड़ियां धू-धू कर जल रही हैं। सिद्धबली मंदिर के पास की पहाड़ियों पर लगी आग दूरदर्शन केंद्र तक पहुंच गई है। लालपानी, गिवईं स्रोत, कण्वाश्रम के जंगल भी सुलग रहे हैं। चौतरफा आग के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

शुक्रवार को दुगड्डा के पास ऐता गांव के निकट के दोनों ओर के जंगल धधक रहे हैं। लैंसडौन डिवीजन में अब तक आग की बारह घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकारियों की मानें तो वन कर्मियों के साथ पचास फायर वाचर तैनात किए गए हैं। कोटद्वार के तीनों ओर के जंगल भीषण आग की चपेट में हैं। शुक्रवार शाम आंधी के साथ गिरी बौछारें भी राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें