फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार रेंज ने अवैध खनन को रोकने के लिए चोर रास्तों पर खोदी खाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग का अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। कोटद्वार रेंज की ओर से नदी से अवैध खनन को बाहर निकालने के लिए बनाए गए चोर रास्तों पर खाई खोदकर रास्तों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि नदियों में लागतार छापामारी के बाद भी खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। अब वन विभाग की ओर से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खोह, सुखरो और मालन नदियों से अवैध खनन को बाहर ले जाने के चोर रास्तों को चिह्नित करना शुरू किया है। उक्त चोर मार्गों पर खाई खोदकर उन्हें बंद कर दिया जा रहा है। शुक्रवार को सुखरो पुल के पास से बनाए गए चोर रास्ते पर खाई खोदी गई है। बताया कि रास्तों को बंद करने और अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर सीज करने की कार्रवाई को लगातार जारी रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

.
- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें