फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में 68.52 मतदान

Wed, 15 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
मतदान
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जिले की सबसे हॉट और संवेदनशील कोटद्वार विधानसभा में बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। दो दिन पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव और मारपीट की घटनाओं के कारण यह सीट सुर्खियों में आ गई थी। कोटद्वार में 68.52 फीसदी, लैंसडौन में 48 फीसदी और यमकेश्वर में 52 फीसदी मतदान हुआ। सुबह ठीक आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। पहले एक घंटे में मतदान का रूझान काफी कम रहा। दिन चढ़ते ही मतदान में तेजी आ गई। कोटद्वार के नंदपुर, मोटाढांक और झंडीचौड़ के कई पोलिंग बूथों पर रात आठ बजे तक मतदान चलता रहा। मोटाढाक में धीमी गति से हो रहे मतदान से वोटर परेशान हो उठे। शाम को करीब चार बजे रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय मोटाढाक में अतिरिक्त मतदान अधिकारियों की तैनाती की गई। इसके बावजूद मतदान संपन्न कराने में रात के आठ बज गए।
विज्ञापन

करीब एक लाख मतदाताओं वाली कोटद्वार विधानसभा में बुधवार को 68.52 फीसदी मतदान हुआ। पूरी तरह से मैदानी क्षेत्र वाली इस विधानसभा में 113 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। दो जोन और दस सेक्टर में विभाजित कोटद्वार विधानसभा के करीब पांच छह इलाके काफी संवेदनशील थे। जिसमें सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया था। विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान 73.37 फीसदी मतदान मालन पार के कण्वघाटी सेक्टर में हुआ। जिसमें लोकमणिपुर, सिगड्डी, झंडीचौड़ और हल्दूखाता के करीब 11 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। विधानसभा के कालागढ़ क्षेत्र में सबसे कम 57.17 फीसदी मतदान हुआ है। रिटर्निंग अधिकारी राकेश तिवारी, एएसपी सरिता डोबाल, सीओ जेआर जोशी
मय पुलिस फोर्स पूरे दिन संवेदनशील बूथ पर चक्रमण करते रहे। कोटद्वार में शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में एसएसबी, आईटीबीपी समेत सुरक्षा बल तैनात की गई थी।
विज्ञापन

लैंसडौन। कुल 79,951 मतदाताओं वाली लैंसडौन विधानसभा में बृहस्पतिवार को करीब 48 फीसदी मतदान हुआ। विशुद्ध पहाड़ी और विषम भौगोलृिक परिस्थितियों वाली इस विधानसभा में कुल 133 बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान पहले एक घंटे में काफी धीमा रहा। सुबह आठ से नौ बजे के बीच जहां केवल चार फीसदी मतदान हुआ, वहीं दोपहर तीन बजे तक यहां 44 फीसदी मतदान हो सका था। शाम पांच बजे तक 48 फीसदी मतदान की खबर है। दूरदराज के क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां पौड़ी जिले के लिए रवाना हो चुकी हैं।
यमकेश्वर। 83,498 मतदाताओं वाली यमकेश्वर विधानसभा में 52 फीसदी मतदान हुआ। यमकेश्वर में सबसे ज्यादा 61 फीसदी मतदान लक्ष्मणझूला क्षेत्र में हुआ, जबकि गूमखाल क्षेत्र में केवल 47 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन

शुभ रात्रि
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें