फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े

Fri, 30 Oct 2026 10:10 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/कण्वघाटी।

सार

तेज अंधड़ और बारिश के बीच कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। विशाल पेड़ गिरने से एक की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
पेड़ गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज अंधड़ आने से अचानक विशाल पेड़ गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा


सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायल दलीप को बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें