फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार शहर और ग्रामीण अंचल को मिलेगी लो-वोल्टेज और कटौती से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही कोटद्वार शहर और इससे जुड़े ग्रामीण अंचलों के करीब 48 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को आए दिन की बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से निजात मिल जाएगी। ऊर्जा निगम की ओर से कोटद्वार शहर समेत सातों बिजलीघरों में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। गिवईस्रोत बिजली घर से इसकी शुरुआत कर दी गई है, जहां पर पांच हजार की जगह 12500 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसका परीक्षण करने के बाद इससे बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के कोटद्वार उपखंड (सब डिवीजन) में सबसे अधिक करीब 48 हजार उपभोक्ता हैं। निरंतर बढ़ती कनेक्शनों की संख्या और लोड को देखते हुए यहां बिजलीघरों में लगे पांच हजार केवीए (किलोवोल्ट-एम्पीयर) क्षमता के ट्रांसफार्मर भी लोड नहीं उठा पा रहे हैं, जिससे आए दिन हर क्षेत्र से कटौती के अलावा लो-वोल्टेज की समस्या आती है। कोटद्वार उपखंड में कोटद्वार सिटी, गिवईस्रोत, बलभद्रपुर, ध्रुवपुर, हल्दूखाता, जशोधरपुर, सिगड्डी और कालागढ़ समेत 8 बिजलीघर आते हैं। जिसमें जशोधरपुर और कालागढ़ को छोड़कर अन्य में लोड बढ़ने के कारण कटौती और लो-वोल्टेज जैसी दिक्कतें आ रही थीं। भीषण गर्मी हो या फिर सर्दी, दोनों सीजन में बिजली का ज्यादा उपयोग होने से लोड बढ़ने की समस्या भी आम है। जिसे देखते हुए ऊर्जा निगम ने सभी बिजलीघरों में 12500 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की योजना बनाई है। कोटद्वार में सिद्धबली के पास गिवईंस्रोत बिजलीघर में पहले उच्चीकृत ट्रांसफार्मर की स्थापना कर दी गई है। जिस पर विभाग की तकनीकी टीम परीक्षण के बाद बिजली की आपूर्ति शुरू कर देगी। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र सिगड्डी के बिजली घर समेत अन्य सभी बिजलीघरों में उच्चीकृत ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे।



कोटद्वार उपखंड के सभी बिजलीघरों में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। गिवईंस्रोत बिजलीघर में नया ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही शुरुआत कर दी गई है। एक दो दिन में इसका परीक्षण कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे लोड फैक्टर की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कमल सिंह, एसडीओ कोटद्वार सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें