फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अचानक बढ़े यात्री, गिनी-चुनी बसें मिलने पर बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान के अगले दिन दिल्ली और एनसीआर में जाने के लिए पहाड़ से बड़ी संख्या में लोग कोटद्वार पहुंचे। यहां सीमित बसें मिलने से यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी और बस में सीट के लिए मारामारी हुई।
विज्ञापन


दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के प्रमुख स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए घर आए थे। बृहस्पतिवार को मतदान के बाद गांव में रात बिताकर शुक्रवार सुबह लोग अपने-अपने कार्य क्षेत्रों के लिए निकले। पहाड़ से जीएमओयू की बसों से दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग कोटद्वार पहुंचे। यहां से उन्हें कोटद्वार डिपो की रोडवेज बसों से गंतव्य के लिए रवाना होना था, लेकिन दोपहर दिल्ली रूट की एक ही बस खड़ी होने और यात्रियों की संख्या अधिक होने से यात्री परेशान रहे।

यात्रियों में नाराजगी इस बात की भी थी कि दिल्ली जाने वाली बस डिपो पर ही खड़ी थी और परिचालक द्वारा सड़क पर ही टिकट बनाए जा रहे थे। आमतौर पर टिकट बस में बनाए जाने की ही परंपरा होने के कारण कई यात्री बस में सवार हो गए थे, जिन्हें बाद में बस फुल होने की बात कहकर उतार दिया गया। जिस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्हें काफी देर तक दूसरी बस की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, कांवड़ यात्रा के बाद सभी रूट खुल जाने पर रोडवेज डिपो प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब सभी रूट की बसें सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें