फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता और जितेंद्र के गीतों ने झुमाया

Fri, 25 Dec 2015 09:38 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट महोत्सव के तीसरे दिन लोक गायिका संगीता ढौंढियाल,  जितेंद्र चौहान एवं साथी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संगीता ढौडियाल ने तेरी डोली सजीगे, छतोली सजीगे..., ह्यूंद का दिना फिर....., लौंडा चंदरा.. और लोक गायक जितेंद्र चौहान ने हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारैणा..अपणी तों शर्मीली आखों समेत कई गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


जीआईसी कोट के मैदान में आयोजित महोत्सव के तीसरे दिन राकेश शाह ने भी कई गीत सुनाए। संगीत पक्ष में की-बोर्ड पर दीपक पनार, ढोलक पर भूपेंद्र और तपेश्वर प्रसाद, पैड पर रवि थापा, बांसुरी पर रुकनेश नौटियाल ने संगत दी। नृत्य प्रस्तुत करने वालों में सूरज जोशी, अमित भट्ट, प्रीति, शालिनी, सीमा भारती आदि कलाकार शामिल थे। संचालन राकेश भट्ट और अजय जोशी ने किया। इससे पूर्व महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री राजेंद्र शाह ने किया। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर मंच  निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक निधि से पांच लाख की राशि स्वीकृत कराई जाएगी। ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, आयोजन समिति की  अध्यक्ष चांदनी रावत, सुरेंद्र रावत आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व विधायक बृज मोहन कोटवाल,  वीरेंद्र नयाल, सभासद नीलम रावत, विनोद बिष्ट, मनोज नेगी, संजय डुकलान आदि  मौजूद थे। संचालन बलवंत पंवार ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें