फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा़ल कवियों ने कसे सामाजिक कुरीतियों पर तंज

Fri, 25 Dec 2015 09:36 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालय साहित्य एवं चेेरेटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यामंदिर श्रीकोट में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बाल कवियों ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर जमकर तंज कसे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बाल कवि सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह गुसाईं ने कहा कि बाल कवि सम्मेलन का आयोजन सराहनीय प्रयास है। इससे छात्रों में लेखन के प्रति रुचि बढ़ेगी। बाल कवि सम्मेलन में शुभम रावत, अंकिता बिष्ट, सिद्धांत कोटियाल, संगीता गुसाईं, अंजली, अभिषेक, शिवानी, प्रीतम गुसाईं, आकांक्षा रावत आदि ने अपनी कविताओं के माध्यम से भ्रूण हत्या, दहेज आदि कुरीतियों पर तंज कसे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल, डा. विष्णु दत्त कुकरेती, जसपाल गुसाईं, प्रकाश चमोली, अखिलेश चमोला, अनिल स्वामी, रेखा रावत, माधुरी नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें