फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Dec 2015 10:25 PM IST
कोटद्वार/लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोषागार कर्मचारी संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कोटद्वार कोषागार के कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही।  कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने वर्षों से लंबित ग्रेडपे में बढ़ोतरी किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को कोषागार कर्मचारी ट्रेजरी भवन के आगे एकत्र हुए और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में धरना शुरू कर दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रेड पे के लिए कैबिनेट की ओर से कोषागार के सहायक लेखाकार और लेखाकार के ग्रेड पे 4600 और 4800 को स्वीकार किया गया था, लेकिन इस संबंध में शासनादेश जारी नहीं किया गया जिसके कारण कर्मचारियों में असंतोष है।  इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी बीर सिंह रावत, दयाल सिंह सैनी, नंद किशोर, बचन सिंह खाती, रविंद्र सिंह बिष्ट, रविंद्र पाल सिंह गुसाईं, सचिन कुमार आदि मौजूद थे।
लैंसडौन में ग्रेड पे में वृद्धि की मांग को लेकर ट्रेजरी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने कार्यालय के समक्ष धरना देकर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कमलेश्वर प्रसाद कुकरेती, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि थे। प्रशासन ने कामकाज निपटाने को खंड विकास कार्यालय द्वारीखाल के दो कर्मचारियों की भी तैनाती की है, पर लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें