पौड़ी। विकासखंड कोट में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राइंका देवप्रयाग की खुशी ने बाजी मारी। जबकि राइंका खोलाचौरी की प्रिया शाह ने दूसरा व राइंका देवप्रयाग की अंजली रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
राइंका खोलाचौरी में विज्ञान संगोष्ठी का उद्घाटन पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए इस प्रकार की विज्ञान संगोष्ठियों को छात्रहित में बताया। प्रधानाचार्य सुरेश आर्य ने विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम के उद्देश्य और छात्रों के विकास में इसके योगदान पर रोशनी डाली। इस मौके पर विज्ञान संगोष्ठी के ब्लाॅक समंवयक रश्मि सेमवाल, निर्णायक लक्ष्मी राणा, वीरेंद्र खंकरियाल, ममता उनियाल, अजय कर्नाटक, गीता भंडारी, मीनाक्षी आदि शामिल रहे।