फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वार्ड तीन में कई जगह टूटे हैं रास्ते, लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के वार्ड तीन के अंतर्गत च्वींचा गांव से वाल्मीकि बस्ती, बीआर मॉडर्न स्कूल से एजेंसी चौक जाने वाले मार्ग की स्थिति कई जगहों पर खस्ताहाल बनी हुई है। वार्डवासियों के मुताबिक पिछले दो साल से मार्ग की स्थिति बदहाल बनी हुई है। पालिका क्षेत्र के वार्ड तीन में पैदल मार्गों की स्थिति पर वार्ड वासियों में आक्रोश है। स्थानीय त्रिलोक सिंह, शिवानी रावत आदि ने बताया कि इस मार्ग की बदहाल स्थिति के चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर कई जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बताया कि मार्ग के किनारों पर लगाई गई रेलिंग भी उखड़ चुकी है। ऐसे में उन्होंने इस मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई है। बताया कि मार्ग की बदहाली के लिए कई बार नगर पालिका के चक्कर काट चुके हैं लेकिन पालिका ने जनहित के कार्यों के लिए अभी तक इस मार्ग का निरीक्षण तक नहीं किया। चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर मार्ग के सुधारीकरण को लेकर कार्य नहीं हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि रास्तों के मरम्मतीकरण आदि कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया हो चुकी है। बरसात समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें