रसायन व भौतिक विज्ञान के प्रमुख विषयों ने आकर्षित किए विद्यार्थी
भक्त दर्शन राजकीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार में विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान, प्रस्तुत किए शोध
संवाद न्यूज एजेंसी,
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने रसायन और भौतिक विज्ञान के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए और शोध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. एलआर राजवंशी की अध्यक्षता तथा संयोजक डॉ. कमल कुमार के संचालन में संपन्न हुआ।
पहले सत्र में डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. शुभम काला, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. सितांश शर्मा और डॉ. एनवी सुरेश कुमार ने आधुनिक विज्ञान, नैनो तकनीक, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण विज्ञान पर अपने विचार रखे।
दूसरे सत्र के केमिकल साइंस इनवाइटेड टॉक में डॉ. मुखेश जोशी, डॉ. अल्का हरित, डॉ. मोहम्मद इलयास, डॉ. उमर फारूक और डॉ. हुमा खान ने शोध उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। वहीं फिजिकल साइंस इनवाइटेड टॉक में डॉ. प्रतीक शर्मा, डॉ. उमा पापनोई, डॉ. सरस्वती राय, डॉ. जीवितेश राजपूत और डॉ. हेमलता बिष्ट ने पदार्थ विज्ञान, प्लाज्मा भौतिकी, नैनो तकनीक और ऊर्जा विज्ञान पर व्याख्यान दिए।
तीसरे सत्र में डॉ. रीना क्यारिक्वाल, डॉ. जितेंद्र दिवाकर, डॉ. किरण जोशी, डॉ. सुबोध कंडारी, डॉ. अनूप सिंह, विकास पंत, चंद्रेश कुमारी और डॉ. प्रियंका त्यागी ने केमिकल साइंस संबंधी शोध प्रस्तुत किए। भौतिक विज्ञान खंड में डॉ. किरण पंत, गीता बर्थवाल, प्रशांत, अभिनव प्रताप, डॉ. विजय सिंह राणा और डॉ. सुरभि मिश्रा ने अपने निष्कर्ष साझा किए।
समापन पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।