फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के कौड़ियावासी

विज्ञापन
कोटद्वार कोतवाली में एएसपी मनीषा जोशी से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
लालबत्ती चौराहे के समीप गत 28 फरवरी की देर रात हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित एकता नगर कौड़िया के लोग शुक्रवार को कोतवाली आ धमके। यहां उन्होंने घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी से उनकी गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी ने आक्रोशित लोगों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एकता नगर कौड़िया के लोग कोतवाली आ धमके और कोतवाली के निरीक्षण के लिए पहुंची एएसपी पौड़ी मनीषा जोशी से उन्होंने मुलाकात की। लोगों का आरोप है कि गत 28 फरवरी को मोहल्ले का एक युवक रोहित रात करीब पौने ग्यारह बजे घर लौट रहा था। इस दौरान लालबत्ती चौराहे के समीप कुछ लोगों ने उस पर बेसबॉल के डंडों से हमला कर दिया। साथ ही लात-घूसों से भी मारपीट की। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है, लेकिन घटना के चार दिन बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आक्रोशित लोगों े आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी मनीषा जोशी ने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धाराएं भी बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों को अगले एक-दो दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग शांत हो गए। इस मौके पर घायल की बहन शोभा देवी, उमा देवी, अन्नू, भाई रवि, मुन्नू, जीतू, कालू ठेकेदार, गोलू, ऋषभ, नरेंद्र चौहान, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें