फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदेव मंदिर से कलश, सीसीटीवी कैमरा समेत कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मवाकोट के प्राचीन जगदेव मंदिर में चोर छोटी दीपावली के दिन कलश व सीसीटीवी समेत कीमती सामान उड़ा ले गए। मंदिर समिति ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। जगदेव मंदिर में एक माह के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है। मंदिरों में चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

गत 26 अक्तूबर को चोरों ने दिनदहाड़े मवाकोट स्थित जगदेव बाबा मंदिर में घुसकर कलश, सीसीटीवी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। इससे पूर्व में इसी माह 11 अक्तूबर को मंदिर में चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया था। एक माह में मंदिर में दो बार हुई चोरी से क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। जगदेव बाबा मंदिर समिति मवाकोट के अध्यक्ष चंद्रमोहन गौड़ और विमल जुयाल ने बताया कि 26 अक्तूबर को शाम चार बजे के करीब अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगा तांबे का कलश, गागर, पांच पीतल की घंटियां, पांच लोटे और मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गत 11 अक्तूबर को चोरों ने दोपहर दो बजे मंदिर से छह पीतल की घंटियां चोरी कर ली थीं। एसएसआई प्रदीप नेगी का कहना है कि मंदिर समिति की ओर से कोतवाली में अभी तक लिखित रूप में सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त तेज करने और मंदिरों में हो रही चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है। कहा कि श्रीसिद्धबली मंदिर गूलरझाला में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजन जलाल, पूर्व अध्यक्ष भीम सिंह नेगी, राजेंद्र बिष्ट, वीपी शुक्ला, विद्यादत्त केष्टवाल और कुंवर सिंह राणा ने मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें