कण्वघाटी। आदर्श रामलीला कमेटी झंडीचौड़ की रामलीला में छठे दिन मंथरा-कैकेयी संवाद, कैकेयी का कोप भवन और दशरथ-कैकेयी संवाद की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर कमेटी ने संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों को पशु सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया।
रामलीला का उद्घाटन संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत और आकांक्षा रावत ने किया। रामलीला की शुरुआत मंथरा-कैकेयी संवाद से हुई। इसके बाद कैकेयी ने दशरथ से भरत को राजगद्दी और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास का बरदान मांगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अरुण नेगी, धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रियांशु चंद, नैन सिंह, विशाल माने, हिमांशु शाह, रोहित कुमार, दिव्यांशु कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन अमित नेगी ने किया।
.
मोटाढाक में सीता स्वयंवर लीला का हुआ मंचन
कोटद्वार। मंदालघाटी रामलीला कमेटी (रिखणीखाल) की ओर से भाबर के मोटाढाक में चल रही रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। राम की भूमिका श्रवण खनसूली, लक्ष्मण की वीरेंद्र खनसूली, जनक की चंडी प्रसाद खनसूली, रावण की भूमिका अशोक खनसूली ने निभाई। इससे पूर्व रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि बगेड़ा की प्रधान बबली देवी और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महानंद ध्यानी ने किया।