दुगड्डा ब्लाक में न्याय पंचायत लछमपुर के झंड़ीचौड़ पश्चिमी और झंडीचौड़ उत्तरी के साथ ही यमकेश्वर ब्लाक की ग्रामसभा पंबा को निर्मल ग्राम घोषित किया गया है। इस अवसर पर तीनों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में द टाइम्स ऑफ इंडिया और स्वजल के अधिकारियों ने प्रमाण पत्र, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
गांव में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण करवाने, स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को रैली निकालकर जागरूक कर सफाई व्यवस्था बनाने, गांव में नशे के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित करने और भयमुक्त ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास करने में द टाइम्स ऑफ इंडिया और स्वजल ने दुगड्डा में दो और यमकेश्वर में एक ग्राम पंचायत को निर्मल गांव घोषित किया गया है। समारोह में तीनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों पूरण चंद, वीरेंद्र सिंह पाल और राजपाल सिंह राणा को मुख्यमंत्री हरीश रावत, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण, स्वजल के निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिन्हा ने प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
भाबर में दो गांवों के निर्मल ग्राम घोषित होने पर भगत सिंह संगठन के अध्यक्ष मनोज सौंद, महिला मंगल दल की अध्यक्षा गीता श्री, मंगल संस्था के अध्यक्ष उमेश रावत, युवा दृष्टि संस्था के अध्यक्ष अमित नेगी और सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह कुरील ने ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की सराहना की।