आदर्श रामलीला कमेटी झंडीचौड़ की रामलीला मंचन में राम राज्याभिषेक का मंचन।
- फोटो : KOTDWAR
आदर्श रामलीला कमेटी झंडीचौड़ की ओर से आयोजित रामलीला का समापन हो गया है। रामलीला के अंतिम दिन के मंचन में चौदह वर्ष के बाद आयोध्या लौटे भगवान राम का भव्य स्वागत कर राज्याभिषेक किया गया।
बृहस्पतिवार को झंडीचौड़ में आयोजित रामलीला का शुभांरभ मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत और लक्ष्मण सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मंचन के दौरान चौदह वर्ष के बनवास के बाद लक्ष्मण, सीता संग राम अयोध्या लौटे। झंडीचौड़ हाट बाजार में श्रीराम का दीप जलाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्रीराम को गद्दी पर बैठाकर उनका राजतिलक किया गया। रामलीला के समापन पर के मौके पर रामलीला कमेटी की ओर से सभी कलाकारों को पुरस्कार में कंबल दिए गए। मंच का संचालन गणेश धुलिया ने किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष गोकुल सिंह नेगी, पूजा देवी, सुमन सिंह, मोहन चंद्र ध्यानी, सुमन सिंह, सतेंद्र राणा, उमेश रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।