फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बारिश से जयहरीखाल-गुमखाल मार्ग क्षतिग्रस्त, पौखाल में सड़क धंसने का खतरा

Thu, 27 Aug 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। लगातार हो रही भारी बारिश से जयहरीखाल-गुमखाल मार्ग पर पौखाल के समीप सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पर्याप्त नालियां नहीं होने और कई कलवर्ट बंद होने से बरसाती पानी सड़क किनारे जमा हो रहा है। इससे लगातार कटाव होने के कारण सड़क का किनारा कमजोर हो गया है और इसके धंसने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाती तो सड़क को इस तरह के नुकसान से बचाया जा सकता था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद अब जेसीबी से पानी की निकासी के लिए अस्थायी कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि जल्द सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो एक और तेज बारिश में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस सकता है जिससे मार्ग बाधित होने की आशंका है। सड़क के नीचे स्थित पौखाल निवासी विमल गुसाईं के मकान पर भी खतरा मंडरा रहा है। कटाव बढ़ने पर मकान की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने, क्षतिग्रस्त हिस्से में पुश्ता और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। साथ ही बंद कलवर्टों की सफाई, स्थायी नालियों का निर्माण और बरसात के दौरान मार्ग की नियमित निगरानी की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग को समय रहते समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें