फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जयहरी तल्ली गांव को मिली सड़क सुविधा, 500 मीटर हिस्से का उद्घाटन

Tue, 27 Oct 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के आंबेडकर ग्राम जयहरी तल्ली में जिला पंचायत निधि से 2.50 लाख की लागत से निर्मित 500 मीटर सड़क का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल ने किया। लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जयहरी तल्ली सड़क के करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से का निर्माण विधायक निधि और जिला योजना से पहले ही हो चुका था। अब 500 मीटर हिस्से का निर्माण पूरा होने से गांव सड़क सुविधा से पूरी तरह जुड़ गया है। इससे ग्रामीणों को भी सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर वर्ष 2019 में पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। उस समय तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया था। लंबे इंतजार के बाद सड़क निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य भगत सिंह नेगी, ग्राम प्रधान हरि सिंह, संपूर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, शकुंतला देवी, दीपक और जनार्दन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें