राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जया, काजल और कंचन ने बाजी मारी। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रवक्ता सुमित्रानंदन यादव के दिशा निर्देशन में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र/छात्राओं में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय पहाड़ के विकास में महिलाओं का योगदान था। जूनियर वर्ग से काजल, सिमरन और किरन रावत को क्रमश: प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल हुआ।
सीनियर वर्ग में जया, कंचन और रितिका ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लाकर बाजी मारी। इसके अलावा शिवानी, दिव्या, तानिया, निकिता, प्रीतिका, पंकज रावत, नितिन कुमार, और शालिनी का लेख प्रशंसनीय रहा।
कार्यक्रम संयोजक सुमित्रानंदन यादव ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र/छात्राओं में लेखन के प्रति रुचि उत्पन्न करना और उनमें सृजनात्मक क्षमता विकसित करना है। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नयाल ने छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता प्रकाश सिंह चौहान, जयचंद दुबे, कैलाश सिंह, सुरेश बहुगुणा और दिनकर किशोरमणि आदि मौजद रहे।