ग्राम रछूली, परसुंडाखाल के उदय (35) पुत्र महावीर सिंह ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है।
28 दिसंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि युवक परसुंडाखाल में दुकान चलाता है।